कुटुंबा: राजकीय मध्य विद्यालय घेउरा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बच्चों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय, घेउरा में जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका रमीना कुमारी ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और जलवायु संतुलन बनाए रखने में पौधों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।