भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने 7 महिलाओं को थाने लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, महिलाएं कथा पंडाल में संदिग्ध रूप से घूम रही थीं और पूछताछ में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकीं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी अपराध के घटित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से कीमती सामान और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
#Bhilai #BhilaiNews #ShivMahapuran #ShivMahapuranKatha #ChhattisgarhNews DurgNews PoliceAction JaiMahakal BreakingNews CGNews BhilaiUpdate