गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर राजद कार्यालय शेखपुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव, SKTPL के डायरेक्टर संजय गोप, राजद युवा जिला अध्यक्ष विनय यादव, राजद कोषाध्यक्ष शंभु यादव, नगर अध्यक्ष शेखपुरा चंद्रावली पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अरियरी मुरारी शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष बरबीघा जुदागी यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुशवाहा, राजद के वरिष्ठ नेता रामप्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि गांधी जी के विचार समाज में शांति, भाईचारे और सद्भावना की प्रेरणा देते रहेंगे।