मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वृहद स्वच्छता अभियान, 50 किमी वन मार्गों से 430 किलो कचरा एकत्र
Manpur, Umaria | Oct 2, 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा वन्यप्राणी सप्ताह-2026 के दूसरे दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन्यजीव संरक्षण के साथ स्वच्छ बांधवगढ़ का संदेश लेकर सैकड़ों अधिकारियों, कर्मचारियों और ईडीसी सुरक्षा श्रमिकों ने वन मार्गों और आसपास के ग्रामों में साफ-सफाई की।