बैदराबाद सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक को जप्त कर लिया गया है।