निज़ामाबाद: वृद्धजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा अंबरपुर वृद्धाश्रम
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को दोपहर एक बजे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निवासरत वृद्धजनों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वृद्धजनों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया इस दौरान देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा परिसर गूंज उठा था।