कोईलवर: गिधा थाना परिसर में गूंजा राष्ट्रगान, तिरंगे के नीचे उमड़ा जनसैलाब
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिधा थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह 10:30 थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने आन-बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर थाना परिसर में काफी भीड़ जुटी। जनप्रतिनिधि, स्थानीय निवासी पत्रकार और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल