डिंडौरी: पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ध्वजारोहण किया, कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण
डिंडौरी पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया उसके उपरांत राष्ट्रगान का गायन करते हुए राष्ट्रध्वज को उपस्थित अधिकारी कर्मचारियो ने सलामी दी।गौरतलब है कि ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी आशीष खरे ने जिप्सी के माध्यम से परेड का निरीक्षण किया।