झालरापाटन: बारां सभापति शीतल राठौर का झालरापाटन में अभिनंदन, राठौर समाज ने किया सम्मान, सभापति बोलीं- समाज से बढ़कर कुछ नहीं
झालरापाटन में शनिवार को बारां नगर परिषद सभापति शीतल राठौर का राठौर समाज ने सम्मान किया। यह कार्यक्रम राठौर नरसिंह धर्मशाला में हुआ। इस मौके पर सभापति शीतल राठौर ने कहा कि समाज से बढ़कर कुछ नहीं है। हर व्यक्ति अपने जीवन की शुरुआत परिवार और समाज से करता है। उन्होंने समाज द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया।