नावकोठी: रजाकपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
नावकोठी प्रखंड के मिडिल स्कूल रजाकपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक अशोक कुमार ठाकुर ने कचरा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।