किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा जिले में 329.63 करोड़ की लागत से 59 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Kishangarhbas, Alwar | Aug 16, 2026
अलवर के विजयनगर ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय पर लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर खैरथल तिजारा जिले के 329.63 करोड रुपए की लागत से 59 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान नवनियुक्त 163 कार्मिकों को जॉइनिंग लेटर एवं वेलकम किट प्रदान किए गए।