इगलास: इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया
Iglas, Aligarh | Sep 30, 2026 इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अंतर्गत संचालित रेडियो नारद 90.4 एफएम की टीम ने स्मार्ट एनजीओ के सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के तहत टीकाकरण दिवस के अवसर पर गांव साथिनी स्थित टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।