हसनपुर: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
हसनपुर कोतवाली पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को बावनखेड़ी-मकनपुर शुमाली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते 27 जुलाई को ग्राम सैमला निवासी ललिता का शव आम के पेड़ से लटका मिला था। मामले में मृतका के भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने दीपांशु, रोहित और कपिल के खिलाफ मुकदमा।