रफीगंज: थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, SDPO-2 आदित्य कुमार ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
रफीगंज थाना में रविवार को दोपहर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अनुसंधान की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। एसडीपीओ-2 ने कहा कि लंबित मामलों के अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी