Public App Logo
Watch_haldwani : बीच बाजार सड़क के नीचे बना 'ब्लैक होल', खतरा.. #gkmnews हल्द्वानी के व्यस्त और सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले चौराहों में शामिल मंगल पड़ाव सिंधी चौराहै पर हादसे खतरा तेजी से बढ़ रहा है। प्राचीन होलिका ग्राउंड के ठीक सामने, नैनीताल रोड पर सड़क के बीचों-बीच गहरा धंसाव (ब्लैक होल) बन गया है, जो हर गुजरते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है। औऱ विभाग बेखबर है... राहगीर इस रोड पर खास ध्यान रख कर चलें। बता दे कि यही वह प्रमुख मार्ग है जहां नैनीताल रोड, रामपुर रोड और मेन बाजार आपस में जुड़ते हैं। यहां से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, करीब 20 दिनों पहले यह धंसाव छोटा था। लेकिन अब इसका आकार और गहराई लगातार बढ़ रही है। लोगों ने इसमें ईंट और पत्थर डालकर भरने की कोशिश भी की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के नीचे गूल है जिसकी वजह से धंसाव हो रहा है। अब सड़क पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। हादसे का खतरा हर पल इस मार्ग से ट्रक, गैस और तेल के टैंकर, एम्बुलेंस, बसें और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह धंसाव किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे गंभीर बात यह है कि करीब 20 दिनों से यह गड्ढा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन से अपील_जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की स्थायी मरम्मत करानी चाहिए। बता दे चले शहर में पहले ही बीते दिनों बड़े हादसे हुए हैं जिसमें लोग बेवक्त अपनी जान गवां चुके हैं इस लिए समय रहते कार्रवाई हो नहीं तो यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी में भी बदल सकती है।। #HaldwaniAlert #BlackHoleOnNainitalRoad - Haldwani News