रामनगर में 455 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 455 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को गुलरघट्टी नई बस्ती स्थित एक घर से 24 वर्षीय महिला को गांजे के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ थाना रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#रामनगर #रामनगरपुलिस #नशेकेखिलाफअभियान #गांजाबरामदगी #NDPSAct #पुलिसकार्रवाई #नशामुक्तरामनगर #नशातस्करी #उत्तराखंडपुलिस #नैनीताल #BreakingNews #CrimeNews #RamnagarNews