जबलपुर: घंटाघर में आधी रात भीषण अग्निकांड, डेयरी और ब्रांड जंक्शन शॉप जलकर खाक
जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित रसोई बार के सामने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एमटी डेयरी और उससे लगी ब्रांड जंक्शन शॉप में भीषण आग भड़क उठी। रात के सन्नाटे में उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा सामान जलकर खाक ह