सिकंदरा: सिकंदरा में हाईवे के ओवर ब्रिज पर 100 मीटर सड़क में आई दरार, सर्विस लाइन से गुजारे जा रहे वाहन, घंटे भर लगा रहा जाम
कानपुर देहात में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम करीब पांच बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा के साकिन बुजुर्ग के पास बने छह लेन ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। सड़क पर करीब 100 मीटर लंबाई में लगभग छह इंच चौड़ी दरार पड़ने की जानकारी से हाईवे पर हड़कंप मच गया। एहतियातन ओवरब्रिज से इटावा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और वाहनों को सर्व