औरैया: तिरंगा यात्रा के रास्ते में बिछी निर्माण सामग्री, गुरहाई में थमी देशभक्ति की रफ्तार, सड़क निर्माण से मार्ग बंद
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को छात्र संगठन की ओर से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा शहर के गुरहाई मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य के चलते कुछ देर के लिए रुक गई। यात्रा का मार्ग मोर्रम और बालू डालकर अवरुद्ध किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। छात्र संगठन ने मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की ह