पिपरिया: कुशवाहा समाज ने जनगणना 2027 में OBC की जातिवार गिनती के लिए पृथक कॉलम जोड़ने की मांग की
पिपरिया। प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्यप्रदेश ने वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना में पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की तर्ज पर पृथक वर्ग श्रेणी का कॉलम जोड़ने की मांग की है। समाज ने मांग की है कि OBC की पहचान के साथ संबंधित जाति का नाम भी दर्ज किया जाए, ताकि कुल एवं जातिवार जनसंख्या का प्रमाणिक आंकड़ा तैयार हो सके। समाज के अन