जलालाबाद: परशुरामपुरी चौराहे पर ठेला-खोमचा दुकानदारों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया, पुलिस में दी तहरीर
जलालाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परशुरामपुरी चौराहे पर ठेला-खोमचा लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले दुकानदारों ने अवैध वसूली और धमकाने का आरोप लगाया है। दुकानदारों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से शास्त्रीनगर निवासी कृष्ण मुरारी मिश्रा उन्हें ठेला लगाने से रोक रहे हैं।