जगदलपुर: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीत-संगीत संध्या में शामिल हुए सुकमा के जमींदार कुमार जयदेव ने आयोजकों की जमकर सराहना की
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित देशभक्ति गीत-संगीत संध्या कार्यक्रम में सुकमा जमींदार कुमार जयदेव शामिल हुए। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो उठा।