सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के छिबौली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक फिसलने से सवार युवक गिरकर घायल हुआ
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के छिबौली गांव के पास तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।