मोहनलालगंज: 1.5 लाख के लेनदेन पर घमासान, दंपती ने लगाया मारपीट का आरोप; FIR न दर्ज करने का किया दावा
मोहनलालगंज में 1.5 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में दंपती ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित साजिद अली और पत्नी हिना बानो का आरोप है कि पैसे मांगने पर शहजाद अली ने गाली-गलौज कर मारपीट की। हिना बानो ने घर का सामान छीनने का भी आरोप लगाया। पीड़ितों के मुताबिक, पहले थाने में समझौते के दौरान 1.5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी, लेकिन रकम नहीं दी गई।