जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की टीम पर कथित हमला, पथराव और मारपीट के आरोप; 48 घंटे का अल्टीमेटम
जयपुर: जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। रांका शुक्रवार सुबह सीतापुरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने टीम के साथ मारपीट की, उनकी गाड़ियों पर पथराव किया और मौके से खदेड़ दिया।
CJP की ओर से दावा किया गया है कि कथित हमले में आशुतोष रांका समेत पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि सात अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जयपुर के SMS अस्पताल ले जाया गया। टीम ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान गाड़ियों के शीशे और मोबाइल फोन तोड़े गए। एक महिला के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद आशुतोष रांका ने हमले के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए �