पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस की कार्रवाई में दो वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा 2.0के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहजाद तथा सुक्का को उनके घरों से दबिश देकर गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी मंगलवार रात 9 बजे मिली।