#कोटेदारों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, जमानिया में भाजपा पूर्व। विधायक सुनीता सिंह ने सराहा
कोटेदारों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला,
जमानिया/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के राशन कोटेदारों यानी उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। यूपी में कोटेदारों के फीडबैक की निगरानी अब ई-पॉस से होगी। इसके शुभारंभ पर सीएम योगी ने लखनऊ में किया। इस मौके पर सीएम ने बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में हुई वृद्धि का उपहार दिया।
वहीं इसी को लेकर जमानिया तहसील सभागार में कोटेदारों की बैठक की गई। बैठक में सरकार के फैसले को लेकर कोटेदारों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा पूर्व। विधायक सुनीता सिंह ने योगी सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के हजारों कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे। बैठक में सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की गई बढ़ोतरी को प्रमुखता से बताया गया। बताया गया कि प्रदेश सरकार ने राशन कोटेदारों को मिलने वाले लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 78 हजार से अधिक कोटेदारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की बात कही गई है। Singh Gahmari समर्थक सुनीता सिंह Om Prakash Rai Ghazipur News #BreakingNews #BreakingNews #trainding #foryou #fbrels #nonfollowers