महरौनी: पचौड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मप्र के टीकमगढ़ अंतर्गत जतारा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
ग्राम पचौड़ा के पास गुरुवार दोपहर के समय मप्र के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम जतारा निवासी 65 वर्षीय धनीराम पुत्र हरदास सोनी नाराहट में अपनी बेटी के ससुराल से घर की ओर लौट रहे थे।इसी दौरानबाइक अचानक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।