खरगोन। क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को एबीवीपी के बैनर तले छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र बिस्टान रोड स्थित विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचे और चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।