ग्वालपाड़ा: भालुआही गांव के पास महुआ शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त
ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध देशी महुआ शराब के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के भालुआही गांव के समीप नियमित गश्ती के दौरान की गई. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही दो मोटरसाइ