करपी: करपी थाना के निकट वाहन जांच में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Aug 17, 2026 करपी थाना के प्रवेश द्वार पर वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक के साथ शिव शंकर राज नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया ।युवक करपी की ओर से आ रहा था। थाना के प्रवेश द्वार पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी ।पुलिस को देखते ही युवक बाइक लेकर भागने लगा जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया ।युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को सुबह10:00 बजे जेल भेज दिया गया।