अमरपुर चंदसार पोखर सीढ़ी घाट निर्माण पर बवाल | घटिया सामग्री के आरोप पर वार्डवासियों का प्रदर्शन
अमरपुर शहर के प्रसिद्ध चंदसार पोखर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीढ़ी घाट को लेकर वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य में कंकड़युक्त बालू, घटिया सीमेंट और खराब गुणवत्ता के टाइल्स के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
वार्डवासियों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और जांच पूरी होने तक काम रोकने की मांग की है। वहीं, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार ने मामले की जानकारी मिलने की बात कही और कनीय अभियंता को निर्माण स्थल की निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है।
अब सवाल है—क्या जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोप सही साबित होंगे? क्या दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी?
अमरपुर न्यूज़, चंदसार पोखर, अमरपुर चंदसार पोखर, सीढ़ी घाट निर्माण, घटिया निर्माण सामग्री, अमरपुर नगर पंचायत, Ban
Amarpur, Banka | Aug 14, 2026