किशनगंज: सिलोरी गांव में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से श्रमिक की हुई मौत
केलवाड़ा क्षेत्र के सिलोरी गांव में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाल्दा निवासी हेमंत पुत्र भरतसिंह सिलोरी निवासी किसान माणक के खेत पर हाली के रूप में काम करता था। परिजनों के मुताबिक किसान के कहने पर हेमंत खेत में ट्रांसफार्मर से बिजली के तार जोड़ने गया था।