विदिशा: 16 दिनों के पितृपक्ष में पुरुष कर रहे तर्पण, महालक्ष्मी व्रत पर शनिवार को महिलाएं करेंगी तर्पण व हाथी पूजन
इन दिनों पितृपक्ष चल रहा है। जहां लोग अपने पूर्वजों के देहांत की तिथि के अनुसार श्राद्ध और अन्य धार्मिक आयोजन करते हैं वही रोजाना बेतवा नदी और अन्य पवित्र सरोवर में पहुंचकर विधि विधान से उनका तर्पण करते हैं। 16 दिनों के पितृपक्ष में 15 दिन तक पुरुष तर्पण की प्रक्रिया में शामिल होते हैं, तो वहीं पितृपक्ष की अष्टमी तिथि पर जहां महालक्ष्मी व्रत, हाथी पूजन होगी।