दनियावां: दनियावां थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
दनियावां थाना परिसर में फतुहा डीएसपी-2 संजीव कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि के साथ-साथ पूजा पंडाल के आयोजन भी काफी संख्या में मौजूद रहे हैं। डीएसपी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में डीजे नहीं बजना है। मूर्ति का लाइसेंस लेना अनिवार्य है।