रेवदर: रेवदर के मलावा गांव में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित जीप ने तारबंदी तोड़कर खेत में घुसकर युवक की ली जान
Reodar, Sirohi | Oct 15, 2026 रेवदर थाना क्षेत्र के मलावा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे एक युवक को अनियंत्रित टैक्सी जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, जीप खेत की तारबंदी तोड़कर अंदर घुस गई और खेत में काम कर रहे युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान आवाड़ा हाल जोलपुर निवासी काजू नाथ पुत्र दशरथ नाथ के रूप में हुई