बिसौली: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास आवारा सांड से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल
Bisauli, Budaun | Aug 11, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहा के पास एक बाइक आवारा सांड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। विकास और सतीश पुत्र कृष्णपाल निवासी एपुरा अपने गांव से बाइक द्वारा किसी काम से बिसौली आ रहे थे। इसी दौरान रानेट चौराहा के पास अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर हुए घायल।