भादरा: उतरादाबास में सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी
भादरा के उतरादाबास में सूने मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर करीब 20 तोला सोने के जेवरात, 2 किलो चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई सुमेर सिंह को जांच सौंपी है।