ब्यौहारी: देवलौंद में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
देवलौंद स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देवलौंद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में थाना प्रभारी दिलीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। वीडीओ मंगलवार शाम 5 बजे सामने आया है।