गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर के डॉक्टर सुभाष चन्द्र महतो को पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल ने किया सम्मानित
राजनगर प्रखंड के लिए गौरव का क्षण है। सरगछीड़ा गांव निवासी डॉक्टर सुभाष चन्द्र महतो को कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सप्तम दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने पीएचडी की उपाधि का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉक्टर महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय अंतर्गत जनजातीय एवं क्षेत्रीय