शाहजहांपुर:'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर शुक्रवार को शहर में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व में एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद उद्यान से शुरू हुआ यह मार्च गांधी भवन तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए।