मांट: सड़क हादसे में घायल युवक की 26 दिन बाद हुई मौत, रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Aug 8, 2026 मांट के गांव लालगढ़ी नहर के पास गत 10 जुलाई की रात तेज व लापरवाही से आई एक बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय युवक मनीष कुमार निवासी गांव कचोट पूरा की इलाज के दौरान मौत 18 जुलाई को मौत हो गई थी। घटना के करीब 26 दिन बाद मृतक के पिता सतीश चंद्र की तहरीर पर थाना मांट पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।