शाहगंज: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए
खुटहन क्षेत्र के तिघरा गांव स्थित सायनाथ पाल इंटर कॉलेज में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने बुरी नजर रखने वाले अराजक तत्वों से बचाव के उपायों का लाइव डेमो भी दिया। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ या किसी प्रकार क