गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ मोड़ के पास खुले सीवर में गिरा सांड, गोरक्षक दल ने कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित निकाला
रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ के समीप पायल मैरिज होम के सामने बुधवार दोपहर एक सांड हाईवे किनारे बनी खुली सीवर लाइन के गड्ढे में गिर गया। गोवंश के सीवर में गिरने की सूचना दोपहर करीब तीन बजे गोरक्षक दल के यतीन दत्त को दी गई। सूचना मिलते ही वह टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।