गोपालपुर: जहाज घाट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की तैयारी
विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद तिनटंगा करारी जहाज घाट से कहलगांव फेरी सेवा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। घाट पर यात्रियों के लिए शेड, दो शौचालय और पेयजल के लिए चापाकल की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और एंबुलेंस तैनात किए गए हैं। गोपालपुर सीओ रौशन कुमार ने बताया कि दो पालियों में दंडाधिकारी के सा