बयाना: बयाना के बागड़ फील्ड में स्वतंत्रता दिवस समारोह, एसडीएम, विधायक सहित अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण
बयाना में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को ऐतिहासिक बागड़ फील्ड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम दीपक मित्तल, विधायक डॉ. ऋतु बनावत, पूर्व सांसद रंजीता कोली, एएसपी हरिओम कुमावत, सीओ देवेंद्र जाखड़ और तहसीलदार नीतेश गोयल ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। समारोह में 49 लोगों को सम्मानित किया गया।