जतारा: जतारा के दो स्कूलों को मिली 432 कुर्सियों की सौगात, विधायक ने निजी खर्च से कराई व्यवस्था
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांदीपनि और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों व कार्यक्रमों की सुविधा के लिए विधायक हरिशंकर खटीक ने निजी खर्च से कुल 432 कुर्सियां उपलब्ध कराईं। दोनों विद्यालयों में 216-216 कुर्सियां रखवाई गईं।