पंडारक: पंडारक के भदौर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया
पंडारक प्रखंड के भदौर थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी विभीषण चौहान भदौर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव का निवासी बताया जाता है। पुलिस ने लगभग 7 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भदौर थाना कांड संख्या 85/25 के तहत कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।