खरगोन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को पुलिस लाइन परेड मैदान में आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर गुरु प्रसाद ने ध्वजारोहण किया और इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। समारोह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।