पिथौरागढ़ की मेडिकल कॉलेज में अक्टूबर से शुरू होंगी पहली क्लासेज, व्यवस्थाएं अंतिम चरण में
पिथौरागढ़ के स्व0 जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज में अक्टूबर में पहली बार क्लासेज शुरू होंगी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यहां 50 नई सीटों की नेशनल मेडिकल काउंसिल से मंजूरी मिल चुकी है।